August 2023 Festival Calendar: यहां देखें अगस्त माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट और शुभ मुहूर्त

By अनन्या मिश्रा | Aug 01, 2023

हिंदू पंचांग के अनुसार, अगस्त 2023 का पूरा महीना काफी शुभ होने वाला है। इस महीने कई व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। जिनका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि अगस्त के महीने में नाग पंचमी, रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी और हरतालिका जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन पर्वों और व्रतों का काफी महत्व होता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अगस्त 2023 में पड़ने वाले व्रत त्योहारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बता दें कि अगस्त 2023 की शुरूआत अधिकमास की पूर्णिमा तिथि से हो रही है। अगस्त अंग्रेजी कैलेंडर का 8वां महीना है। इस महीने की समाप्ति भी सावन की पूर्णिमा तिथि पर होगी। वहीं वर्षा ऋतु की वजह से अगस्त में चारों तरफ हरियाली छाई रहेगी। व्रत त्योहारों के अलावा इस महीने कई बड़े ग्रह-गोचर भी हो रहे हैं। 

अगस्त 2023 में पड़ने वाले त्योहार

1 अगस्त- श्रावण अधिक मास का तीसरा मंगला गौरी व्रत, श्रावण अधिक पूर्णिमा

2 अगस्त- पंचक प्रारंभ

4 अगस्त- विभुवन संकष्टी चतुर्थी

7 अगस्त- श्रावण अधिक मास का तीसरा सोमवार, महाकाल सवारी, पंचक समाप्ति

8 अगस्त- श्रावण अधिक मास का चौथा मंगला गौरी व्रत, अधिक कालाष्टमी

12 अगस्त- परम एकादशी

13 अगस्त- परम एकादशी पारण, श्रावण अधिक प्रदोष व्रत

14 अगस्त- श्रावण अधिक मास का चौथा सोमवार व्रत, श्रावण अधिक मास की शिवरात्रि, महाकाल सवारी, पुष्य नक्षत्र

15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस, श्रावण अधिक मास का पांचवां मंगला गौरी व्रत, अधिक दर्श अमावस्या

16 अगस्त- श्रावण अधिक मास समाप्त, श्रावण अधिक अमावस्या, पारसी नववर्ष

17 अगस्त- सिंह संक्रान्ति, चन्द्र दर्शन

18 अगस्त- स्वामी करपात्री महाराज जयंती

19 अगस्त- हरियाली तीज, झूला प्रारंभ

20 अगस्त- विनायक चतुर्थी, दूर्वा गणपति व्रत

21 अगस्त- नाग पंचमी, सावन सोमवार व्रत, महाकाल सवारी, चरक जयंती, प्रयागराज की तक्षक पूजा का दिन

22 अगस्त- मंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती, श्रावण मास का मंगला गौरी व्रत, स्कन्द षष्ठी

23 अगस्त- गोस्वामी तुलसीदास जयंती, मोक्ष सप्तमी

27 अगस्त- श्रावण पुत्रदा एकादशी (पवित्रा एकादशी)

28 अगस्त- श्रावण पुत्रदा एकादशी पारण, श्रावण मास का सोमवार व्रत, दामोदर द्वादशी, सोम प्रदोष व्रत, महाकाल सवारी

29 अगस्त- श्रावण मास का मंगला गौरी व्रत, ओणम, श्रावणी उपाकर्म

30 अगस्त- रक्षाबंधन पर्व, हयग्रीव जयंती, श्रावण पूर्णिमा व्रत, पंचक प्रारंभ

31 अगस्त- गायत्री जयंती, संस्कृत दिवस, श्रावण मास की स्नान-दान की पूर्णिमा, लव-कुश जयंती

अगस्त 2023 की प्रमुख तिथि और शुभ मुहूर्त

हरियाली तीज 2023

सावन हरियाली तीज तिथि की शुरूआत- 18 अगस्त, दिन शुक्रवार, रात 08:02 मिनट 

सावन हरियाली तीज तिथि की समाप्ति- 19 अगस्त, दिन शनिवार, रात 10:19 मिनट 

उदया तिथि के अनुसार- हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा।

पूजा का मुहूर्त- सुबह 07:47 मिनट से 9:22 मिनट

पूजा का मुहूर्त- शाम को 6:52 मिनट से 07:45 मिनट    

नाग पंचमी 2023

सावन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि की शुरूआत- 20 अगस्त रविवार, रात 12:23 मिनट

सावन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि समापन: 21 अगस्त सोमवार, रात 02:00 बजे 

उदया तिथि के अनुसार- नाग पंचमी की पूजा 21 अगस्त को की जाएगी। 

पूजा का मुहूर्त- सुबह 05:53 मिनट से 08:30 मिनट 

रक्षाबंधन 2023

सावन पूर्णिमा तिथि की शुरूआत- 30 अगस्त बुधवार, दोपहर 12:29 मिनट

सावन पूर्णिमा तिथि की समाप्ति- 31 अगस्त गुरुवार, सुबह 08:35 मिनट

हिंदू पंचाग के अनुसार- सावन पूर्णिमा 30 अगस्त को पड़ रही है।

रक्षाबंधन का पर्व भी 30 अगस्त को मनाया जाएगा।

हालांकि 30 अगस्त को पूरा दिन भद्रा का साया रहने वाला है।

ऐसे में 31 अगस्त को भी रक्षाबंधन का पर्व मनाना शुभ होगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त- 30 अगस्त रात 09:01 मिनट

वहीं 31 अगस्त को पूरे दिन में कभी भी राखी बांधी जा सकती है।

अधिक मास सोमवार तिथियां 2023

7, 14, 21 और 28 अगस्त।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Chunav: अंतिम चरण में 84.42 प्रतिशत मतदान, कई जिलों में झड़प और फर्जी वोटिंग

Sonia Gandhi ने अपनी Book रिलीज पर कहा, परिवार पर झूठी बातों के कारण सामने लाई सच

राष्ट्रीय तीरंदाजी में Kumkum Mohod का जलवा, महाराष्ट्र को पहुंचाया तीन फाइनल में

Assam में 18 हजार हेक्टेयर जमीन खाली कराई, Himanta Biswa Sarma बोले- 3 लाख हेक्टेयर पर अब भी कब्जा