कुर्सी छिनती देख नेतन्याहू ने छेड़ दी जंग, हमास के इलाके में घुसी IDF

By अभिनय आकाश | Nov 19, 2026

जिसका डर था वही शुरू कर दिया। पद छोड़ने से पहले कार्यवाहक प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने गाजा में फिर तबाही की इबारत लिखनी शुरू कर दी है। हमले इतने भयंकर हो रहे हैं। चारों तरफ बारूद का धुआं और चीखपकार मची है और अब इसरली सेना टैंकों और बख्तरबंद गाड़ियों के साथ सीधे गाजा के भीतर घुसने लगी है। सवाल यह है कि जब इसराइल में चुनाव खत्म हो चुके हैं और विपक्षी नेता गांधी आयोजनकोट नेतन्याहू को बाहर रखकर नई सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो ठीक उसी वक्त नेतन्याहू ने गाज़ा में यह बड़ा जमीनी सैन्य ऑपरेशन क्यों छेड़ दिया। यह सनसनीखेज घटनाक्रम ऐसे वक्त में सामने आया जब अक्टूबर 2025 में लागू हुए युद्ध विराम माने सीज फायर के बाद से हालात बेहद नाजुक हैं। लेकिन अब इजरायली सेना ने गजा पट्टी के मध्य हिस्से में दुर्लभ और बड़ा जमीनी ऑपरेशन शुरू कर दिया। गाजा के सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक नुसीरत शरणार्थी शिविर के उत्तर में इसरली तोपों से भीषण गोलीबारी की गई। दोपहर से लगातार हवाई हमले और गोलीबारी जारी हैं और मध्य गजा के इलाकों में इसरलीय सेना के बख्तरबंद वाहन और टैंक घुसते देखे गए। 

इसे भी पढ़ें: US के हमलों से भड़का ईरान, कई देशों पर मिसाइलों की बौछार


उधर इसराइली सेना ने इस पूरे ऑपरेशन पर सफाई देते हुए कहा कि उसने गजा पट्टी में येलो लाइन के पश्चिम में एक सटीक सैन्य ऑपरेशन शुरू किया। सेना का दावा है कि मध्य गाजा के उस इलाके में हमास का बुनियादी ढांचा मौजूद है और वहां तैनात इसरलीय सैनिकों पर मंडरा रहे खतरे को खत्म करने के लिए कारवाई की जा रही है। जिसमें सेना के साथ-साथ इजराइयली सुरक्षा एजेंसी के जवान भी शामिल है। गौरतलब है कि येलो लाइन वह सीमा रेखा है जिसे अक्टूबर 2025 में युद्ध विराम शुरू होने के बाद इसराइल ने तय किया। यह रेखा इसराइली और हमास के नियंत्रण वाले इलाकों को बांटती है और इसरलीय सेना का दावा है कि फिलिस्तीनी क्षेत्र के 60% से ज्यादा हिस्से पर उसका नियंत्रण है। इस अचानक शुरू हुए सैन्य हमले के बाद गजा के आम लोगों में एक बार फिर दहशत फैल गई। इसरलीय रक्षा मंत्रालय की नागरिक मामलों के इकाई कोट ने अलबुरेज और नसीरत शरणार्थी शिविरों के आसपास रहने वाले लोगों को ऑपरेशन के दौरान इलाके को तुरंत खाली करने की चेतावनी दी। इसके साथ ही गाजा के सबसे प्रमुख सड़क सलाह अलदीन रोड को भी यातायात के लिए बंद कर दिया और अंतरराष्ट्रीय सहायता संगठनों को भी उन इलाके में आवाजाही ना करने की हिदायत दे दी। 

इसे भी पढ़ें: बंदे से हथौड़े से फोड़ा US का C-130 Hercules प्लेन, 500 करोड़ की चपत


धमाका और गोलीबारी की आवाज सुनकर हजारों लोग अपनी जान बचाने के लिए फिर से घर छोड़कर भागने को मजबूर हैं। अलबुरेज कैंप के निवासियों का कहना है कि वे पिछली जंग और विस्थापन के जख्मों से उभरे नहीं है कि फिर से बेघर होने का खतरा सिर पर मंडराने लगा है। बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुए विनाशकारी युद्ध के बाद से गजा के 21 लाख की आबादी से ज्यादातर लोग कम से कम एक बार पहले ही विस्थापित हो चुके हैं। अब दूसरी तरफ फिलिस्तीन संगठन हमास ने इस कारवाही पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए युद्ध विराम समझौते का खुला उल्लंघन इसे करार दिया है और कहा है कि इसराइल अपने वादों से मुकर रहा है। व इसरलीय सेना का कहना है कि वह हमास द्वारा किए गए सीज फायर उल्लंघन का जवाब दे रही है। अमेरिकी मध्यस्थता में 2 साल की लंबी जंग के बाद हुए इस समझौते के बावजूद हिंसा रुकी नहीं। गजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों पर आधारित रिपोर्ट बताती है कि युद्ध विराम शुरू होने के बाद से अब तक 1600 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। यानी युद्ध विराम चलते-चलते भी लोगों की मौत होती रही। खाड़ी में पड़ोसियों पर ईरान का कहर जारी है। जंग में अमेरिका पर भारी पड़ रहे ईरान ने अब ऐसा लगता है जैसे ठान लिया हो कि खाड़ी से अमेरिका को जाना होगा। हर हालत में उसे मिडिल ईस्ट को छोड़ना होगा। एक और हुरबूज के समंदर में बारूद सुलग रहा है और दूसरी तरफ ईरान के एक सस्ते से छुकू अस्त्र ने दुनिया की सबसे बड़ी सुपर पावर अमेरिका के हजारों करोड़ रुपए की अत्याधुनिक हथियारों को ऐसी चोट पहुंचाई जिसने पेंटगन से लेकर खाड़ी देशों तक सनसनी फैला दी। 
 

प्रमुख खबरें

चार अरब का महाबाजार...चीन में घुसकर भारत के लिए शेर की तरह ऐसे दहाड़े पुतिन, ट्रंप भी रह जाएंगे हैरान

Indira Gandhi Birth Anniversary: गूंगी गुड़िया से लेकर देश की आयरन लेडी तक, जानिए इंदिरा गांधी का शानदार सफर

ICAR महानिदेशक बोले, देश में 50 करोड़ लोगों को गरीबी से निकालने में महिला किसानों की अहम भूमिका

Rani Lakshmibai Birth Anniversary: स्वतंत्रता संग्राम की पहली वीरांगना थीं झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, साहस और वीरता की थीं मिसाल