बरेली में विवाद बढ़ता देख मुसलमानों ने मस्जिद के अवैध हिस्से को खुद गिराया

By अजय कुमार | Jan 02, 2025

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जमीन पर कब्जा करने या फिर धार्मिक स्थल का निर्माण करा देना कभी आम बात हो गई थी, लेकिन जब से योगी सरकार ने सख्ती दिखाई है भूमाफिया और धर्म की आड़ मेें जमीन कब्जाने वाले अपने आप ही सरकारी जमीन पर से कब्जा छोड़ने लगे हैं। ऐसा ही नजारा बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में तिलमास गांव में तब देखने को मिला जब  तालाब की जमीन पर मस्जिद के बने होने की शिकायत के बाद मस्जिद के अवैध निर्माण को स्वयं लोगों ने तोड़ दिया। इससे पहले राजस्व की टीम ने मौके पर जाकर नाप कराई थी तो पता चला कि मस्जिद का एक हिस्सा सरकारी तालाब की जमीन में है इसके बाद एतिहातन गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: बरेली में मंदिर की दीवार पर 786 और अल्लाह लिखे जाने से माहौल गरमाया

वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना था कि गांव तिलमास में जमींदारों के द्वारा बनाई हुई मस्जिद है जिसका पिछला हिस्से की दीवार तालाब किनारे थी। नमाजी लोग इसी तालाब में बजू आदि करते थे और तालाब की ओर सीढ़ियां लगी थीं। तालाब के पानी की वजह से पिछली दीवार जर्जर हो गई थी इसी वजह से तालाब के कुछ हिस्से में पिलर खडे़ करके लेंटर डाल दिया गया था. जिससे नमाजी लोग किसी तरह का जोखिम न उठाएं। जब शिकायत है तो हम खुद ही हटाने को तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

15 सितंबर का इतिहास: 1959 में शुरू हुआ था Doordarshan, कई बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं भी दर्ज

India-US Joint Military Exercise | रेगिस्तान से लेकर हिमालय की ऊंचाइयों तक, शुरू हुआ भारत-US का युद्ध अभ्यास 2026, क्यों थर्राएंगे ड्रैगन और पाकिस्तान?

Engineers Day: आधुनिक भारत की नींव रखने वाले Sir M Visvesvaraya का योगदान और इतिहास

US Court ने विदेशी छात्रों और पत्रकारों के Visa नियमों पर लगाई अंतरिम रोक