By रितिका कमठान | May 21, 2025
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। हांगकांग और सिंगापुर के अलावा अब कोरोना वायरस संक्रमण भारत में भी पैर पसारने लगा है। कोरोना वायरस के मामलों में तेज बढ़ोतरी के कारण लोग भी चिंतित हो रहे है। कोरोना वायरस के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे है। इसे लेकर अब चिंता भी अधिक होने लगी है। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सरकार को समय रहते कदम उठाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि हमें जनता को ये समझाना होगा कि कोरोना के वर्तमान में हालात अभी गंभीर नहीं है। उसके प्रति किसी तरह की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। ऐसी बीमारियां रुप बदलकर आती है। ऐसे में सरकार को स्वास्थ्य व चिकित्सा तंत्र को मजबूत करना होगा। जनता में भी कोरोना को लेकर किसी तरह का भय ना फैलने दिया जाए।
गौरतलब है कि भारत में भी कोरोना वायरस की दस्तक हो चुकी है। भारत में कोरोना वायरस के मामले अभी कम देखने को मिल रहे है। हालांकि इन मामलों में तेजी भी आ सकती है, इसे भी कोई नकार नहीं रहा है। हालांकि शुरुआती मामले जो सामने आए हैं उनमें मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत नहीं है। इससे बचने के लिए अभी से पर्याप्त कदम उठाने जरुरी है।