ज्वेलरी देखकर महिला जज को कहा- भस्मासुर, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने फिर...

By अभिनय आकाश | Mar 11, 2023

गोवाहाटी उच्च न्यायालय ने एक वकील को अधीनस्थ अदालत के एक न्यायाधीश के आभूषणों पर टिप्पणी करने और भस्मासुर नामक एक राक्षस के "पौराणिक चरित्र" से उसकी तुलना करके उसे नीचा दिखाने के लिए अवमानना ​​का दोषी ठहराया है। स्वप्रेरणा मामले में न्यायमूर्ति कल्याण राय सुराणा और न्यायमूर्ति देवाशीष बरुआ ने अधिवक्ता को 10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी और सजा पर सुनवाई 20 मार्च को करेंगे। पीठ ने अपने आदेश में कहा कि अधिवक्ता उत्पल गोस्वामी पर अदालत की अवमानना ​​अधिनियम, 1971 की धारा 14 के तहत आपराधिक अवमानना ​​का आरोप लगाया गया है। 

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश