सपा की ताकत देखकर लोगों को फोन पर धमकाया जा रहा है : अखिलेश यादव

By Renu Tiwari | Feb 06, 2022

आगरा (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के एक मजबूत दावेदार के तौर पर उभरने का दावा करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि लोगों को फोन पर धमकाया जा रहा है और सपा की सरकार बनने पर ऐसे मामलों में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अखिलेश ने आगरा जिले के बाह इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसी का नाम लिए बगैर कहा जब से सपा चुनाव में मजबूत दावेदार के तौर पर उभरी है तब से लोगों को फोन पर धमकी दी जा रही है। अगर किसी के पास ऐसी फोन कॉल आती है तो उसे रिकॉर्ड कर लें। मैं यह कहना चाहता हूं कि हमारे सत्ता में आने पर उसे एक मुकदमे के तौर पर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शरीक होने मुंबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अखिलेश ने कहा कि आगरा के बाह इलाके में सपा की सरकार ने मंदिरों का पुनरुद्धार कराया था और सपा गठबंधन की सरकार बनने पर राज्य में बिजली की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा और विकास कार्य तेजी से किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी प्रदेश में उनके नाम से कुछ ना कुछ जरूर करेगी।

प्रमुख खबरें

इस पाकिस्तानी का सच जान हिल जाएगा भारत! जल उठा ब्रिटेन

Uddhav Thackeray का Rahul Gandhi को दो टूक, बोले- कॉकरोच पार्टी के समर्थन में Jantar Mantar आएं

भारत के दुश्मन को किसने मारा? रूस-इजरायल ने हिला दी दुनिया

International Physics Olympiad 2026: कोलंबिया में भारतीय छात्रों का जलवा, 5 Gold Medals जीतकर रचा नया इतिहास