मंडी वाले कार्यक्रम की सफलता देख लड़खड़ाने लगी बड़बोले कांग्रेसी नेताओं की जुबान: भाजपा

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 28, 2021

शिमला। प्रदेश भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर पलटवार किया है। दरअसल, मुकेश ने प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंडी आने पर कहा था कि चाहे अमेरिका के प्रेजिडेंट को बुलाओ, सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। उनके इस बयान पर करारा जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चेयरमैन राम सिंह ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं। राम सिंह ने कहा कि पिछले कई सालों से चले आ रहे ट्रेंड के आधार पर कांग्रेसी यह मान बैठे थे कि सरकार उनकी बनेगी। लेकिन मंडी में हुए कार्यक्रम की सफलता को देख उनके चेहरे पर हवाइयां उड़ रही हैं। कांग्रेस के बड़बोले नेताओं की जुबान मीडिया के सामने लड़खड़ाने लगी है। 

इसे भी पढ़ें: हर क्षेत्र में हिमाचल पिछड़ता जा रहा और मुख्यमंत्री जश्न की बंसी बजा रहे-कांग्रेस

भाजपा नेता ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री, कौल सिंह ठाकुर, आशा कुमारी, हर्षवर्धन चौहान, रामलाल ठाकुर समेत कई नेता मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहने को तो मंगलवार को अपना स्थापना दिवस मनाया मगर वास्तव में यह उस परिवार की स्तुति का दिवस था, जिसने लोकतांत्रिक परंपराओं को धता बताते हुए पार्टी पर कब्जा किया हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: मंडी रैली इतिहास की सबसे बड़ी रैली : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कश्यप

भाजपा नेता ने कहा कि 27 दिसंबर को सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का उपलब्धियों भरा चार साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए इसी दिन हिमाचल आए। उन्होंने न सिर्फ प्रदेश सरकार की पीठ थपथपाई बल्कि आश्वस्त भी किया आगे भी हिमाचल को केंद्र की ओर से विकास के मामले में पूरा सहयोग मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए पांच पुल समर्पित करने पर रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया

इस कार्यक्रम में आए लोगों की रिकॉर्डतोड़ संख्या देख मुकेश अग्निहोत्री समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई है। सरकार को घेरने के लिए कोई मुद्दा न मिलने के कारण एक तो वे पहले से ही अनाप-शनाप बयान दे रहे थे, अब वे और भी बहकी-बहकी बातें करने लगे हैं। अब वे डबल इंजन की सरकार के खिलाफ गलत बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। भाजपा नेता ने सलाह दी कि कांग्रेस को चाहिए कि वह संयमित भाषा इस्तेमाल करे और सरकार को कोसने के बजाय प्रदेश को आगे ले जाने में सकारात्मक भूमिका निभाए।

प्रमुख खबरें

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम

Sensex 1,247 अंक टूटा, Nifty पांच महीने के निचले स्तर पर बंद