Meaning Of Dreams: सपने में खुद को या बच्चे को गंजा देखने पर भविष्य में हो सकती है धनहानि, स्वप्न शास्त्र से जानें

By अनन्या मिश्रा | Apr 18, 2024

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक किसी भी सपने का बेहद खास महत्व होता है। सपने शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं। स्वप्न शास्त्र में इस बात का वर्णन मिलता है कि सपने भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में बताते हैं। तो वहीं कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर डालते हैं।

इसे भी पढ़ें: Importance of Shringar: सुहागिन स्त्रियां शृंगार के समय इन बातों का रखें खास ख्याल, खुशियों से भर जाएगा वैवाहिक जीवन

बच्चे को गंजा देखना

सपने में अपने बच्चे को गंजा देखने का अर्थ है कि आपके विश्वास की हानि हो सकती है। कोई व्यक्ति आपका विश्वास तोड़ सकता है या विश्वासघात कर सकता है। सपने में अपने बच्चे को गंजा देखना शुभ सपना नहीं है। इसका अर्थ है कि जीवन में धन की कमी होने के साथ दरिद्रता आने वाली है।

सपने में स्वयं को गंजा देखना

अगर आप सपने में खुद को गंजा देखते हैं, तो यह आने वाले समय में किसी समस्या की ओर संकेत करता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। ऐसे में अगर आप यह सपना देखते हैं, तो मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिल सकता है।

महिला का गंजा होना

यदि कोई महिला सपने में स्वयं को गंजा देखती है। तो यह एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपके दांपत्य जीवन में शुभता और सौभाग्य आने वाला है। साथ ही आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

खुद का बाल झड़ते देखना

सपने में खुद के बालों को झड़ते हुए देखने का मतलब है कि आप किसी नए अवसर को खोने वाले हैं। साथ ही आपके अंदर मान-सम्मान की कमी होने वाली है। इसलिए इस सपने को लेकर सचेत रहना चाहिए और अपने इष्टदेव की पूजा-आराधना करते रहना चाहिए।

खुद का मुंडन होते हुए देखना

अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद का मुंडन होते देखता है, तो इस सपने को अशुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि जल्द ही आपके ऊपर कोई मुसीबत आने वाली है। या फिर आपने मान-सम्मान में हानि हो सकती है।

प्रमुख खबरें

World Cup में Eloy Room का अविश्वसनीय Record, 15 Saves कर Ecuador को बराबरी पर रोका.

Womens Hockey: Team India का Nations Cup पर कब्जा, New Zealand को हराकर Pro League में की एंट्री

Captain Harmanpreet Kaur का World Record, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

जापान की फुटबॉल में नई सोच का उदय, ‘ईगोइस्ट’ स्ट्राइकर तैयार करने की मुहिम से बदल रही टीम की पहचान