Seema Haider ने लगाई ये गुहार, जताई भारत में ही रहने की इच्छा, पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने के आदेश के बीच आया बयान

By रितिका कमठान | Apr 26, 2025

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला पर्यटकों पर किया गया था। इस आतंकी हमले के बाद से ही भारत सरकार ने कई कड़े कदम उठाए है। पाकिस्तान से नापाक इरादों की कमर तोड़ने के लिए भारत ने पाकिस्तान के साथ कई समझौतों और रिश्तों को तोड़ने का ऐलान कर दिया है। 

सीमा हैदर ने भारत सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के बाद कहा कि मैं पहले पाकिस्तान की बेटी थी मगर अब मैं भारत की बहू हूं। पाकिस्तान वापस भेजे जाने का डर सीमा को भी है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से भेजा रहा है, जिस कारण उनके मन में भी डर समाया हुआ है। सीमा ने कहा कि अन्य पाकिस्तानी नागरिकों की तरह उन्हें भी भारत छोड़ने को ना कह दिया जाए। भारत सरकार सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर चुकी है। पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने के निर्देश दिए गए है।

 

मोदी और योगी से सीमा की अपील

पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाए जाने को लेकर सीमा हैदर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती हूं। मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करती हूं कि मुझे भारत में रहने दिया जाए।

गौरतलब है कि सीमा हैदर वर्ष  2023 में चर्चा में आई थी जब वो पाकिस्तान को छोड़कर नेपाल के रास्ते अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीना से मिलने नोएडा आई थी। उन्होंने यहां आने के बाद सचिन से शादी की थी। केंद्र सरकार के पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर लिए गए फैसले के बाद सीमा हैदर का वीडियो वायरल हो रहा है।

 

सीमा के वकील ने कही थी ये बात

सीमा हैदर के वकील एके सिंह ने इस घटना के बाद बताया कि सीमा हैदर अब पाकिस्तान की नागरिक नहीं है। सीमा ने भारत आने के बाद ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन मीना से शादी की थी। कुछ समय पहले ही सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया है। सीमा की बेटी का नाम भारती मीना है। बता दें कि सचिन मीना से शादी करने के बाद सीमा को भी भारतीय नागरिकता पति के कारण मिली है। ऐसे में सीमा पर केंद्र सरकार का निर्देश लागू नहीं होगा। 

प्रमुख खबरें

रूस की जनता के फैसले ने हिला डाली दुनिया! पुतिन के सिर पर आ गयी बड़ी जिम्मेदारी, जानें रशियन्स ने क्या कांड किया?

Imphal Airport से अगवा पश्चिम बंगाल का युवक Bishnupur से सुरक्षित बचाया गया

Prabhasakshi NewsRoom: Iran पर आर-पार के मूड में Trump! छुट्टी रद्द कर लौटे White House, बैठकों का दौर जारी, दुनिया टेंशन में

फैशन जगत में शोक की लहर: सुपरमॉडल Cindy Crawford के बेटे Presley Gerber का 27 साल की उम्र में निधन