Seema Haider का रक्षाबंधन होने वाला है बेहद खास, PM Modi, भागवत, अमित शाह, राजनाथ सिंह और योगी को भेजीं राखियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2023

नोएडा। पाकिस्तान की नागरिक सीमा हैदर ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत व अन्य को रक्षा बंधन से पहले राखियां भेजी हैं। इस साल नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुईं सीमा ने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी राखियां भेजी हैं।

इस दौरान पार्श्व में “भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना” गीत बज रहा है। हैदर ग्रेटर नोएडा निवासी अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थीं। वह मई में अपने चार बच्चों के साथ आई थीं और गुपचुप तरीके से रबूपुरा इलाके में किराए के मकान में रह रही थीं। हैदर और मीणा ने 2019-20 में ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए संपर्क में आने का दावा किया था। उन्हें इस साल चार जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन एक स्थानीय अदालत ने सात जुलाई को उन्हें जमानत दे दी थी। दोनों तब से ग्रेटर नोएडा में एक साथ रह रहे हैं, हालांकि स्थानीय पुलिस और उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ता मामले की जांच कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Mahindra Racing ने London E-Prix में हासिल किया तीसरा स्थान, की रिकॉर्ड की बराबरी

Ashwini Vaishnaw ने Railway स्टेशनों पर सुरक्षित पेयजल तुरंत सुनिश्चित करने के दिए आदेश

Israel में भारतीय समुदाय ने धूमधाम से मनाया Independence Day, राजदूत जे.पी. सिंह भी हुए शामिल

Durand Cup के सेमीफाइनल में पहुंची SC Delhi, 19 अगस्त को East Bengal FC से होगी भिड़ंत