'लगता है कि सत्तापक्ष ने सदन न चलाने का मन बना लिया है', संसद में गतिरोध पर बोलीं प्रियंका गांधी

By अंकित सिंह | Mar 24, 2025

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के संविधान पर कथित बयान पर संसद में हंगामे और कार्यवाही स्थगित होने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कई दिन हो गए हैं अब वे कोई न कोई बहाना ढूंढ लेते हैं। भाजपा सदस्य कर्नाटक में सरकारी ठेकों में मुसलमानों के लिए आरक्षण का मुद्दा उठा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि राज्य के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत कोटा तय करने के लिए संविधान में बदलाव का कथित तौर पर सुझाव दिया है।

इसे भी पढ़ें: हे माननीय! आखिर अपनी जिम्मेदारी कब समझेंगे आप? बहुत हद कर दी आपने!

राज्य मंत्रिमंडल ने ‘कर्नाटक सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता’ (केटीपीपी) अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी थी, जिसके तहत दो करोड़ रुपये तक के (सिविल) कार्यों और एक करोड़ रुपये तक के माल/सेवा खरीद अनुबंध में मुसलमानों को चार प्रतिशत का आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इस मुद्दे पर और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के एक बयान पर सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में गतिरोध की स्थिति बनी रही।

प्रमुख खबरें

Neeraj Chopra और भारतीय दल Commonwealth Games की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

Rahul Gandhi के Lok Sabha भाषण के दौरान गैर-मौजूद रहे Charanjit Singh Channi

Delhi Police कॉजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं करेगी दंडात्मक कार्रवाई

Spain Illegal Migration: स्यूटा सीमा पर घुसे 1500 से अधिक लोग, प्रशासन बोला- Ceuta अब और बोझ सहने को तैयार नहीं