स्वयंभू बाबा दाती महाराज का भाई बलात्कार कांड की जांच में हुआ शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2018

नयी दिल्ली। दिल्ली और राजस्थान में दाती महाराज के आश्रमों में शिष्या से बलात्कार के मामले में सह आरोपी उसका भाई आज जांच में शामिल गया और उससे पूछताछ की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। इस मामले में स्वयंभू बाबा दाती महाराज से कल पुलिस ने छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। पीड़िता ने पुलिस में की गयी शिकायत में दाती महाराज के छोटे भाई का भी नाम लिया था। पुलिस के अनुसार दाती महाराज का छोटा भाई आज दोपहर दिल्ली पुलिस के अपराध शाखा कार्यालय पहुंचा। उससे पूछताछ चल रही है। 

 

शनिवार को दिल्ली पुलिस की टीम सबूत जुटाने के लिए बलात्कार पीड़िता के साथ राजस्थान के पाली में दाती महाराज के आश्रम गयी थी लेकिन टीम को वह नहीं मिला। पीडि़ता ने आरोप लगाया था कि दिल्ली और राजस्थान में दाती महाराज के आश्रमों में उस पर यौन हमला किया गया। दिल्ली महिला आयोग ने हाल ही में इस स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार करने को कहा था। 

 

महिला ने पुलिस से कहा कि वह एक दशक तक दाती महाराज की शिष्या रही लेकिन उसके साथ आरोपियों ने बलात्कार किया जिसके बाद वह राजस्थान अपने घर लौट गयी था। दिल्ली पुलिस ने यह सुनिश्चित करने के लिए दाती महाराज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था कि वह देश छोड़कर नहीं भागे। 

प्रमुख खबरें

सर्दी की सुबह को बनाएं लाजवाब: मूली-चावल की पूड़ी का अनोखा स्वाद, जानें आसान रेसिपी

धीरेन्द्र शास्त्री का चेतावनी: खतरे में बांग्लादेश में हिंदुओं की पहचान, तुरंत एक्शन ले भारत

Yearly Horoscope 2026: 2026 का महा राशिफल, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल, सफलता या नुकसान

मैदान पर घायल हुए स्टार क्रिकेटर अंगकृष रघुवंशी, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाना पड़ा