कश्मीर से आने वाले सेब के डिब्बों पर लिखा ‘हमें चाहिए आजादी’ , लोगों ने की कार्रवाई की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2019

जम्मू। जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में फल विक्रेताओं द्वारा खरीदे गए कश्मीरी सेब के डिब्बों पर ‘हमें चाहिए आजादी’, ‘मुझे बुरहान वानी पसंद है’ और ‘जाकिर मूसा वापस आओ’ जैसे संदेश लिखे मिले, जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। फल विक्रेताओं ने बुधवार को कहा कि अगर सरकार कार्रवाई करने में विफल रहती है तो वह कश्मीरी सेब की खरीद का बहिष्कार करेंगे क्योंकि इन संदेशों की वजह से लोग इन्हें खरीदने से इनकार कर रहे हैं। फल विक्रेताओं ने यहां थोक बाजार से खरीदे गए सेब के डिब्बे खोले तो सेबों पर काली स्याही से ये संदेश लिखे मिले। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में आतंकवादियों ने ट्रक ड्राइवर की हत्या की, बाग मालिक को पीटा

कठुआ थोक बाजार के अध्यक्ष रोहित गुप्ता के नेतृत्व में फल विक्रेताओं ने यहां प्रदर्शन किया और पाकिस्तान तथा आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। गुप्ता ने कहा कि ये डिब्बे कश्मीर से आए थे और संदेश अंग्रेजी तथा उर्दू में लिखे थे। उन्होंने मांग की कि सरकार और पुलिस उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे जिनका हाथ इसके पीछे है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और फल विक्रेताओं से मुलाकात की। पुलिस उपाधीक्षक माजिद ने कहा कि हमने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। सेबों पर ‘भारत वापस जाओ-भारत वापस जाओ’, ‘मेरी जान इमरान खान’ और ‘पाकिस्तान-पाकिस्तान’ जैसे संदेश भी लिखे हैं। 

प्रमुख खबरें

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी

Akhilesh Yadav ने नहीं दिया भाव तो Owaisi और Chandrashekhar Azad ने उतारी गठबंधन की नाव, वोटकटवों का गठजोड़ क्या सीटें भी जीत पायेगा?

Russia Ukraine War: यूक्रेन का पारा हाई, 1000 ड्रोन से रूस पर हमला!