मोहम्मद हसमुद्दीन समेत तीन केमिस्ट्री कप के सेमीफाइनल में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2018

नयी दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हसमुद्दीन (56 किलो) समेत तीन भारतीय मुक्केबाज जर्मनी में चल रहे केमिस्ट्री कप के सेमीफाइनल में पहुंच गए जबकि दो अन्य बाहर हो गए। कल देर रात हुए मुकाबले में हसमुद्दीन, पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन मदन लाल (56 किलो) और नरेंदर (प्लस 91 किलो) अंतिम चार में पहुंच गए जिससे उनका कांस्य पदक सुनिश्चित हो गया। स्ट्रांजा मेमोरियल में दो बार पदक जीत चुके हसमुद्दीन ने जोर्डन के मोहम्मद अलवादी को 5–0 से हराय । मदन ने स्लोवाकिया के विलियम टांको को इसी अंतर से मात दी। नरेंदर ने मोलदोवा के अलेक्जेइ जवातिन को 4–0 से हराया।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन