By अंकित सिंह | May 14, 2025
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एचसीएल-फॉक्सकॉन के संयुक्त उद्यम सेमीकंडक्टर संयंत्र की स्थापना को मंजूरी दी। इसपर 3,706 करोड़ रुपये का निवेश होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी दी। वैष्णव ने कहा कि एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर संयंत्र में मोबाइल फोन, लैपटॉप, वाहन, अन्य उपकरणों के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप का विनिर्माण होगा। एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर संयंत्र में प्रति माह 20,000 वेफर्स का विनिर्माण होगा।
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शुरू से ही हमें इको-सिस्टम पर ध्यान देने के लिए कहते रहे हैं। गैस, रसायन के निर्माता भारत में अपने प्लांट लगा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर में भी विज्ञान और तकनीक का इस्तेमाल किया गया। तकनीक भारत को बहुत बड़ी ताकत देती है और भविष्य के लिए मजबूत नींव रखती है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये के ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।