दिल्ली से भेजे किसी व्यक्ति की वायनाड में जरुरत नहीं: मतदाताओं से बोलीं सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2019

वायनाड। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने केरल में राजग के प्रचार के तहत एक रोडशो किया और लोगों से कहा कि वे भाजपा की सहयोगी पार्टी भारत धर्म जनसेना के लिए वोट करें और यह संदेश दें कि उन्हें ऐसे किसी की जरुरत नहीं जिसे ‘दिल्ली से भेजा गया है। सीतारमण का यह दौरा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा वायनाड में अपने भाई एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए प्रचार करने के एक दिन बाद हुआ। सीतारमण ने कहा कि हमने बाढ़ का सामना किया। राज्य सरकार बांधों को समय पर खोलने में असफल रही। यदि वे ऐसा कर देती तो तबाही से बचा जा सकता था। कृपया बीडीजेएस उम्मीदवार तुषार वेल्लापल्ली को वोट करें ताकि यह संदेश जाए कि वायनाड के लोगों को ऐसे व्यक्ति की जरुरत नहीं जिसे यहां बाहर से भेजा गया है।

यह संसदीय सीट तब सुर्खियों में आ गई थी जब कांग्रेस ने इस पहाड़ी जिले से राहुल गांधी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के साथ दो बार इस संसदीय क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। केरल में सत्ताधारी माकपा नीत एलडीएफ ने राहुल गांधी के खिलाफ भाकपा उम्मीदवार पी पी सुनीर को चुनाव मैदान में उतारा है

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन