महाकुंभ के विभिन्न पहलुओं को समझने के लिए अधिकारियों को भेजे राष्ट्रीय पुलिस अकादमी: आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी को पत्र लिखकर प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ की विविध पहलुओं को समझने के लिए अधिकारियों को भेजने को कहा है।

उन्होंने कहा, हमने सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी को भी पत्र लिखकर युवा अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन और इस तरह के विशाल आयोजन से जुड़े अन्य विविध पहलुओं का अध्ययन करने के लिए यहां भेजने को कहा है। आदित्यनाथ ने कहा, उन्हें (युवा अधिकारियों को) इतना अध्ययन करने, इतना कुछ सीखने का मौका और कहां मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश प्रमुख वैश्विक संस्थान महाकुंभ के विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन और शोध कर रहे हैं। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ है।

प्रमुख खबरें

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़े AISA प्रदर्शनकारी, Jantar Mantar से 200 हिरासत में

जन आंदोलनों को जोड़ने के लिए Rahul Gandhi ने Satyagraha डिजिटल मंच किया शुरू

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया