रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां ओर वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांता गोयल का मुंबई में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

मुंबई। रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांता गोयल का शुक्रवार रात यहां उनके आवास पर निधन हो गया। पीयूष गोयल ने ट्विटर पर यह खबर साझा की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘‘ उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया, और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया।’’ भाजपा नेता तथा महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनोद तावडे ने बताया कि चंद्रकांता गोयल का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया गया। चंद्रकांता गोयल आपातकाल के बाद एक कार्यकाल के लिए मुंबई में पार्षद रहीं। बाद में वह तीन बार माटुंगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक निर्वाचित हुईं। उनके पति दिवंगत वेद प्रकाश गोयल लंबे समय तक भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जहाजरानी मंत्री थे।

प्रमुख खबरें

जेफ्री एप्स्टीन फाइल्स जारी, भारी रेडैक्शन और गायब दस्तावेजों पर विवाद

वेनेजुएला और रूस-यूक्रेन तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

RBI के हस्तक्षेप से रुपये को सहारा, बॉन्ड यील्ड और विदेशी निवेश पर नजर

Kajaria Bathware में 20 करोड़ की कथित धोखाधड़ी, CFO के खिलाफ पुलिस में शिकायत