लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले BJP के वरिष्ठ नेताओं ने की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2024

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा से एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को यहां एक बैठक की। केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की यह बैठक एग्जिट पोल में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बड़ी जीत की भविष्यवाणी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंन्स’ (‘इंडिया’) की कई दौर की बैठकोंकी पृष्ठभूमि में हुई है। समझा जाता है कि इसके मद्देनजर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक स्थिति का जायजा लिया और भावी रणनीति को लेकर चर्चा की। 

इसे भी पढ़ें: ‘Agneepath’ योजना का उद्देश्य सेना में युवाओं की उपस्थिति बनाए रखना है : CDS

उसने आयोग से चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान ‘हिंसा और अशांति’ के किसी भी प्रयास को रोकने का भी अनुरोध किया था। ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने निर्वाचन आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि ईवीएम के परिणाम घोषित होने से पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाए और उनके परिणाम घोषित किए जाएं। विपक्षी गठबंधन ने जोर देकर कहा कि निर्वाचन आयोग को मतगणना प्रक्रिया पर स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका कार्यान्वयन हो।

प्रमुख खबरें

Yogi Cabinet का बड़ा फैसला: अंबेडकर स्मारकों का होगा सौंदर्यीकरण, Shiksha Mitras की Salary में बंपर बढ़ोतरी

Rajpal Yadav के सपोर्ट में Salman Khan का पोस्ट, लिखा- लोग जोश में कुछ भी बोल देते हैं

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप