आगरा में एक बुजुर्ग ने अपनी संपत्ति जिलाधिकारी के नाम की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2021

आगरा|  उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बुजुर्ग ने अपनी सारी सम्पत्ति आगरा के जिलाधिकारी के नाम कर दी है। बुजुर्ग व्यक्ति ने वसीयत की कॉपी भी आगरा सिटी मजिस्ट्रेट को सुपुर्द कर दी है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर नड्डा, धामी और शीर्ष नेताओं की हुई बैठक

आगरा के पीपलमंडी निरालाबाद निवासी गणेश शंकर पांडेय ने करीब 225 वर्ग गज की प्रॉपर्टी आगरा के जिलाधिकारी के नाम लिखवा दी है।

बुजुर्ग ने पत्रकारों को बताया, ‘‘घर में किसी चीज की कमी नहीं है। सब आराम से चल रहा है। उनका बड़ा बेटा दिग्विजय, बहू और दो पोते-पोती उनके साथ ही रहते हैं लेकिन कुछ समय से दिग्विजय उसने लगातार संपत्ति के एक चौथाई भाग की मांग कर रहा है, जो उनकी परेशानी का सबसे बड़ा कारण है।’’

पांडेय का कहना है कि उन्होंने कई बार कोशिश की कि दिग्विजय को व्यापार पर बैठाया जाये या उसे समझाया जाये लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं है और संपत्ति के लिये परेशान करता है।

उन्होंने बताया कि इसी उलझन के चलते पांडेय ने जिलाधिकारी को ही सारी संपत्ति दे दी। वहीं इस संबंध में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ए के सिंह का कहना है कि बीते बृहस्पतिवार को उनके पास एक बुजुर्ग आये थे, जो पीपल मंडी निरालाबाद के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने की भव्य काशी, दिव्य काशी कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

उन्होंने अपने बेटे से परेशान होने की बात कही और अपनी पूरी प्रॉपर्टी जिलाधिकारी के नाम लिखवा दी है। इसके लिये वह रजिस्टर्ड वसीयत भी लाये थे, मजिस्ट्रेट ने उनसे प्रॉपर्टी के सारे कागजात ले लिये हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी