कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने विधानसभा में जल्द से जल्द शक्ति परीक्षण की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2020

जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा में जल्द से जल्द शक्ति परीक्षण की मांग की ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के समर्थन में कितने विधायक है। उन्होंने पायलट गुट की ओर से यह भी स्पष्ट किया कि वे कांग्रेस नहीं छोडना चाहते और यदि असहाय की स्थिति उत्पन्न होती है तो भी वे भाजपा में शामिल नहीं होंगे। शेखावत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा ‘‘हम जल्द से जल्द शक्ति परीक्षण चाहते है, जिससे स्थिति स्पष्ट होगी। हम कांग्रेस और कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के साथ है।’’ 

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल