सरकारी अस्पताल परिसर में कार दुर्घटना के आरोप में वरिष्ठ डॉक्टर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2024

पुलिस ने शनिवार को नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर को अस्पताल परिसर में 60 वर्षीय एक महिला को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया। टक्कर में महिला की मौत हो गई।

लोकमान्य तिलक म्यूनिसिपल जनरल हॉस्पिटल, जिसे सायन हॉस्पिटल भी कहा जाता है, के अंदर ओपीडी बिल्डिंग के पास गेट नंबर सात पर डेरे की तेज रफ्तार कार ने रुबेदा शेख को कथित तौर पर टक्कर मार दी।

इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर कथित तौर पर उसे टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुका। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने यह पुष्टि करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की कि यह डेरे की कार थी जिसकी टक्कर से महिला गिरी। उन्होंने कहा कि प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

UNGA 81st Session | भारत की कूटनीतिक सक्रियता, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईयू और नाउरू के नेताओं से की उच्चस्तरीय चर्चा

Houthi हमलों के बीच ब्रिटेन Saudi Arabia के सैन्य विमानों को हवा में देगा ईंधन

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट