Hindi के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार Vedpratap Vaidik का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2023

नयी दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और अंतरराष्ट्रीय मामलों के जाने माने विशेषज्ञ वेदप्रताप वैदिक का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 78 साल के थे। उनके निजी सहायक मोहन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैदिक सुबह गुड़गांव स्थित अपने घर में करीब साढ़े नौ बजे के आसपास शौचालय गए थे और वह वहीं बेहोश हो गए। शौचालय का दरवाजा तोड़ कर उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वैदिक पूरी तरह स्वस्थ थे और कल भी वह दिल्ली गए थे। डाक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने को मृत्यु का संभावित कारण बताया है।

उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो गया था। वैदिक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) की हिंदी समाचार एजेंसी के संस्थापक-संपादक रहे थे। वह पहले टाइम्स समूह के समाचारपत्र नवभारत टाइम्स में संपादक (विचार) रहने के साथ ही भारतीय सम्मेलन के अंतिम अध्यक्ष थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘ श्री वेदप्रताप वैदिक जी एक प्रखर पत्रकार एवं स्तंभकार थे जो अपनी लेखनी से समसामयिक विषयों पर अपनी बेबाक़ राय रखते थे।

इसे भी पढ़ें: Oscar की उपलब्धि पर अनुराग ठाकुर ने कहा-‘Brand India’ आ गया है, यह सिर्फ एक शुरुआत

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर भी उनकी गहरी पकड़ थी। उनके निधन से हिन्दी पत्रकारिता में एक रिक्तता आयी है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।ॐ शांति।’’ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैदिक जी के निधन का शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘ ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

प्रमुख खबरें

Baramati महाराष्ट्र के गौरव की लड़ाई, MVA राज्य में 30-35 लोकसभा सीट जीतेगा : Raut

संपत्ति लूटने की योजना बना रही है कांग्रेस, Karnataka के दावणगेरे में विपक्षी पार्टी पर खूब बरसे PM Modi

इंडी गठबंधन को लेकर भाजपा हमेशा से एक ही बात कहती आई है कि सिर्फ दल मिले हैं दिल नहीं मिले हैं - वीरेंद्र सचदेवा

Rajasthan में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का इस्तेमाल