AAP को झटका, सीनियर नेता Sardar Harsharan Singh Balli ने छोड़ी पार्टी, बेटे के साथ भाजपा में हुए शामिल

By एकता | Nov 10, 2024

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के सीनियर नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके सरदार हरशरण सिंह बल्ली रविवार को आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। हरशरण के साथ उनके बेटे सरदार गुरमीत सिंह रिंकू बल्ली भी भाजपा में शामिल हुए। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दोनों बाप-बेटे को भाजपा में शामिल कराया।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Assembly Elections 2024 । महाराष्ट्र की जनता को महाविकास अघाड़ी ने दी 5 बड़ी गारंटियां

2013 में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर बल्ली कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह फिर भाजपा में शामिल हुए और 2020 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अब वह अपने बेटे के साथ फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें, उनके बेटे गुरमीत सिंह रिंकू आम आदमी पार्टी के युवा चेहरे थे। 

प्रमुख खबरें

Tirupati Laddu Row: तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला गिरफ्तार

Kidney Disease: Diabetes और High BP से बढ़ता है Kidney की बीमारी का खतरा, इन बदलावों पर दें ध्यान

ठाणे में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, ऑटो चालक गिरफ्तार

Asian Games में Manush Shah और Manav Thakkar की जोड़ी से पदक की आस