राजस्थान के सामाजिक न्याय मंत्री मेघवाल का निधन, मुख्यमंत्री गहलोत ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2020

जयपुर। राजस्थान के सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में मंगलवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। सुजानगढ़ से विधायक रहे मास्टर मेघवाल (72) इस साल मई में मस्तिष्काघात के बाद गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पांच बार विधायक रहे मेघवाल के निधन पर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘मंत्रिमंडलीय सहयोगी मास्टर भंवर लाल के निधन का गहरा दुख है। हम 1980 से साथ थे। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जैन का निधन, मुख्यमंत्री खट्टर ने जताया शोक 

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अन्य नेताओं ने भी मेघवाल के निधन पर शोक जताया है। राज्य सरकार ने मंत्री मेघवाल के निधन पर मंगलवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने मंगलवार को प्रस्तावित निकाय एवं पंचायत चुनाव कार्यशाला स्थगित कर दी है। इस कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन व मुख्यमंत्री गहलोत भी भाग लेने वाले थे। मेघवाल चुरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते रहे। इस साल मई में मस्तिष्काघात के बाद से वह बीमार चल रहे थे। पिछले दिनों उनकी बेटी बनारसी देवी का ह्रदयाघात से निधन हो गया था। 

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील