हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जैन का निधन, मुख्यमंत्री खट्टर ने जताया शोक

Om Prakash Jain

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जैन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश जी राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखते थे।

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जैन का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। हरियाणा सरकार ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जैन 70 साल के थे और पिछले कुछ दिन से बीमार थे।’’ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जैन के निधन पर शोक जताया है। 

इसे भी पढ़ें: सौमित्र चटर्जी के निधन पर अमित शाह ने जताया दुख, कहा- भारतीय सिनेमा ने आज अपना एक रत्न खो दिया 

जैन कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सरकार में मंत्री थे। खट्टर ने अपने शोक संदेश में कहा है कि जैन की राजनीति और सामाजिक कार्यों में खास दिलचस्पी थी। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज में उनका (जैन) विशेष स्थान था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़