हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता ने महंगाई पर घेरी सरकार

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 22, 2022

धर्मशाला  । गैस सिलेंडर के दामों में अप्रत्याशित बढ़ौतरी कर सरकार ने जनता को जीत का तोहफा दिया है। खाद्य पदार्थों सहित आम जनजीवन में दैनिक उपयोग के सभी पदार्थों में अप्रत्याशित वृद्धि हो चुकी है लेकिन भाजपा सरकार को जनता की कोई फिक्र नहीं है।बड़े उद्योगपतियों को जनता को लूटने की खुली छूट दे रखी है।यह भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता और बड़े घरानों से मिलीभगत को दर्शाता है।

 

यह आरोप हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज  भाजपा सरकार पर लगाए।उन्होंने कहा कि जनता को पेश आ रही दिक़्क़तों पर ध्यान देने की बजाय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आगामी 15 साल तक भाजपा की ही सरकार सत्ता में रहने की बात कर रहे हैं।यह न केवल हसीन सपने हैं बल्कि सरकार के अहंकार को भी दर्शाता है।

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने शिमला शहर में ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए 15 वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

 

दीपक शर्मा ने कहा कि जयराम सरकार इतिहास में सबसे लापरवाह, असंवेदनशील,अनुभवहीन एवम दिशाहीन सरकार के रूप में याद की जाएगी।जिस तरह से सरकार में भ्र्ष्टाचार व्याप्त है उससे साफ जाहिर होता है कि प्रशासन पर सरकार की कोई पकड़ नहीं है।सभी विभागों में भृष्टाचारी लूट में व्यस्त हैं।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह सब देख कर ऐसी शंका होती है कि इस लूट को सरकार की मौन स्वीकृति प्राप्त है।

 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल हर वर्ग हर क्षेत्र को साथ लेकर चलने वाले नेता है--आम आदमी पार्टी

 

दीपक शर्मा ने कहा कि महंगाई, भ्र्ष्टाचार,बेरोजगारी एवम आर्थिक कुप्रबन्धन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चला कर सरकार को बेनकाब करेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सत्ता में आने से रोकने के लिए भाजपा कई तरह के हथकंडे अपना रही है और दुष्प्रचार कर रही है।लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता इससे विचलित होने वाला नहीं है।कांग्रेस एकजुटता के साथ सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल हुए है।कांग्रेस की एकजुटता का ही परिणाम है कि हाल ही में हुए उपचुनावों में कांग्रेस ने चारों उपचुनाव जीत कर भाजपा को शिकस्त दी है।कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।भाजपा के सभी हथकंडे विफल रहेंगे और कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।


All the updates here:

प्रमुख खबरें

तेहरान की गुप्त बैठक से ‘ईरान के ओपेनहाइमर’ तक: मोसाद के उन ऑपरेशनों की कहानी जिसने हिला दिया ईरान

BTS का धमाका! नए एल्बम Arirang का 14-गानों वाला ट्रैकलिस्ट जारी, जानें रिलीज डेट और 2026 वर्ल्ड टूर का पूरा शेड्यूल

Kejriwal की ईमानदार Holi से सियासत गरम, Sandeep Dikshit बोले- त्योहारों को तो बख्श दीजिए

Ramadan Fashion: ये Pakistani Juttis बनीं नया Style Statement, इफ्तार पार्टी में करें फ्लॉन्ट