इंदौर के होटल में वरिष्ठ खेल पत्रकार की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

इंदौर।अंग्रेजी के एक दैनिक अखबार के वरिष्ठ खेल पत्रकार की इंदौर के एक होटल में मौत हो गई और पहली नजर में लगता है कि उन्होंने दिल के दौरे से दम तोड़ा। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सम्पत उपाध्याय ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया कि द हिंदू के वरिष्ठ उप संपादक (खेल) एस. दिनाकर (57) विजय नगर क्षेत्र के एक होटल के कमरे में सोमवार को बेसुध हालत में मिले और नजदीकी अस्पताल ले जाए जाने पर उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उपाध्याय ने बताया,‘‘पहली नजर में लगता है कि चेन्नई निवासी दिनाकर की मौत होटल में दिल के दौरे से हुई। हमें घटनास्थल पर फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।’’

इसे भी पढ़ें: आज दूसरी बार होगी लालू यादव से पूछताछ, फिर मीसा भारती के घर पहुंची CBI की टीम

इंदौर के होलकरकालीन क्रिकेट की विरासत पर केंद्रित उनका अंतिम आलेख उनके निधन की खबर के साथ उनके मीडिया संस्थान ने मंगलवार को प्रकाशित किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने दिनाकर को श्रद्धांजलि देते हुए बताया,‘‘इंदौर के पूर्व होलकर शासकों की क्रिकेट टीम के खेल के आक्रामक अंदाज के बारे में दिनाकर ने सोमवार को ही मुझसे बात की थी। जगदाले ने बताया कि दिनाकर उनके साक्षात्कार के लिए उनसे मिलने आने वाले थे, लेकिन उन्होंने बाद में तय किया कि वह फोन पर ही उनसे बात करेंगे।

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई