तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय सोमवार शाम से ‘लापता’ : बेटे का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2023

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय सोमवार शाम से ‘‘लापता’’ हैं। उनके परिवार के सदस्यों ने यह दावा किया है। पूर्व रेल मंत्री के बेटे सुभ्राग्शु ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया कि उनके पिता का सोमवार देर शाम से ‘‘अता-पता नहीं’’ है और वह ‘‘लापता’’ हैं। टीएमसी नेता सुभ्राग्शु ने कहा, ‘‘अभी तक मेरा अपने पिता से संपर्क नहीं हो पाया है। उनका कुछ पता नहीं चला है।’’ रॉय के करीबी सहयोगियों ने बताया कि उन्हें सोमवार शाम को दिल्ली जाने वाली उड़ान में सवार होना था।

प्रमुख खबरें

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट

रेजीनगर में Suvendu Adhikari बोले, अपना वोट बर्बाद न करें अल्पसंख्यक

Bhubaneswar बम विस्फोट कांड में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, दो आरोपी नामजद