प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

By अंकित सिंह | Apr 23, 2022

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से 5 लोगों की हत्या का बड़ा मामला सामने आ रहा है। इस घटना के बाद से आसपास के इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि सभी लोगों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच शुरू कर दी है। मृतकों का नाम राज कुमार यादव (55) और उनकी पत्नी कुसुम देवी (52) के अलावा बेटी मनीषा, बहुत सविता और पौत्री मीनाक्षी शामिल है। घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के ADG क़ानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि खैवजपुर से सूचना मिली कि 5 लोगों की हत्या हो गई है। मौके पर वहां के वरिष्ठ अधिकारी, SSP और IG मौजूद हैं। प्रथम दृष्टया में शव पर धारदार चोट के निशान हैं और घर पर आग भी लगी थी जिससे तुरंत बुझाया गया था। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच की जारी है। प्रयागराज के STF टीम को मौके पर भेजा गया है, जांच के बाद ही हम कुछ कह पाएंगे। प्रयागराज के DM संजय कुमार खत्री ने कहा कि राजकुमार के परिवार में से सुनील और एक बच्ची जीवित हैं। 5 टीम बनाकर जांच की जा रही है। सुनील का भी बयान लिया जा रहा है। अभी तक आपसी रंजिश की कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस हर पहलू को देख रही है। प्रयागराज के SSP अजय कुमार ने कहा, पूरा मामला थरवई ज़िला का है, सुबह 5 बजे पुलिस को ख़बर मिली थी कि एक ही परिवार के 5 लोग मृत अवस्था में पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद राजकुमार, उनकी पत्नी कुसुम, राजकुमार की बहू, बेटी और एक पोती मृत अवस्था में मिले। राजकुमार की दूसरी पोती जो 5 वर्ष की हैं वह जीवित हैं। 

प्रमुख खबरें

अरविंद फैशंस का कमाल, पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 27.61 करोड़ रुपये पहुंचा

Jantar Mantar पर प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं RAF Officer Sonia Sehrawat, लड़की को बचाने में टूटा हाथ

आसाराम की स्वास्थ्य स्थिति जांचने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एम्स को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया

Ukraine तट पर Russian Missile Attack में 4 भारतीयों की मौत, India ने रूसी राजदूत को किया Summon