अरविंद फैशंस का कमाल, पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 27.61 करोड़ रुपये पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 21, 2026

परिधान क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अरविंद फैशंस लिमिटेड (एएफएल) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 27.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी ने 24.86 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कंपनी के इस मजबूत प्रदर्शन पर अरविंद फैशंस लिमिटेड की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमीषा जैन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि नए वित्त वर्ष की शुरुआत कंपनी के लिए परिचालन प्रदर्शन के लिहाज से काफी मजबूत और उत्साहजनक रही है।

अमीषा जैन ने आगे कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, पेट्रोलियम कीमतों में उछाल और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में लगातार आ रही तेजी जैसी तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कंपनी का यह प्रदर्शन बेहद उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि यह शानदार नतीजे बाजार में हमारे ब्रांड की मजबूती और ग्राहकों के भरोसे को दर्शाते हैं।

प्रमुख खबरें

Bihar Flood: 11 जिलों में गंगा का जलस्तर बढ़ा, 19.57 लाख लोग प्रभावित

सुबह के Breakfast टेंशन को कहें बाय: Bread से 5 मिनट में बनाएं 3 स्वादिष्ट Dishes

Vaginal Irritation Causes: आपकी Diet में छिपे हैं इंफेक्शन के ट्रिगर्स, ऐसे करें बचाव

ISRO के निजीकरण प्रस्ताव पर कर्मचारी संगठनों ने V Narayanan से मांगा स्पष्टीकरण