उज्जैन में साढ़े तीन लाख की सनसनी खेज लूट , मिर्ची डालकर घटना को दिया अंजाम

By सुयश भट्ट | Sep 15, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक बड़ी लूट की खबर सामने आई है। थाना नानाखेड़ा अंतर्गत पंथपिपलई की अप्रोच रोड पर गणेश ट्रेडर्स की गाडी से व्यापार करके लौट रहे सेल्समेन और ड्रायवर के साथ 3 अज्ञात आरोपियों ने 3 लाख  50 हजार की सनसनी खेज लूट की घटना को अंजाम दिया । आरोपियों ने ड्रायवर पर मिर्ची डाली और पास बैठे सेल्समेन को चाक़ू मारकर घायल कर लाखो की लूट की है।

आपको बता दें कि उज्जैन से 16 किमी दूर पंथपिपलई में शहर के गणेश ट्रेडर्स की बोलेरो माल वाहक गाड़ी से  30 नंबर बीड़ी का व्यापार कर सांवेर से उज्जैन की और लोट रहे ड्रायवर अरुण और प्रकाश के साथ तीन अज्ञात आरोपियों ने 3 लाख 50 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सुचना मिलते ही  एएसपी अमरेंद्र सिंह , सीएसपी वंदना ठाकुर ,थाना नानाखेड़ा टीआई ओपी अहीर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पंहुचे।  पुलिस अधिकारियो ने सीसीटीवी चेक किए तो तीन अज्ञात आरोपी रेकी करते नजर आये। जिसके बाद सीसीटीवी में एक आरोपी लगातार बाइक से गाडी का इंताजर करते हुए दिखाई दिया है।

इसे भी पढ़ें:NCRB के मुताबिक आदिवासियों और बच्चों के उत्पीड़न के मामलों में MP हैं पहले पायदान पर 

हालांकि सीसीटीवी में वारदात पूरी तरह से कैद नहीं हो पायी है। लेकिन फुटेज में वारदात को अंजाम देने के बाद तीनो आरोपी बाइक से फरार हो नजर आ रहे है । अमरेंद्र सिंह ने बताया की पंथपिपलई की अप्रोच रोड पर 3 अज्ञात आरोपी ने मिर्ची डालकर घटना को अंजाम दिया है। ड्रायवर के पास बैठे मुनीम प्रकाश के हाथ में चाक़ू मारकर साढ़े तीन लाख रुपए से भरा बेग छीनकर भागे है।

प्रमुख खबरें

Mahadev App Scam: CBI को मिली Saurabh Chandrakar की 8 दिन की कस्टडी, पूछताछ के लिए ले गई दिल्ली

Guyana को सड़क और स्वास्थ्य परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ डॉलर देगा भारत

Govatsa Dwadashi: संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी Bach Baras व्रत, गाय और बछड़े की होगी पूजा

BJP नेता Nitesh Rane का Congress पर हमला, कहा- सत्ता परिवर्तन से Sharia लाने की साजिश