हरे निशान पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी ने भी तोड़े सारे रिकॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2019

मुंबई। विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश के बीच टीसीएस , एचडीएफसी बैंक , इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 45 अंक बढ़ गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 45.11 अंक यानी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 41,397.28 अंक पर पहुंच गया। एक समय , शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 129 अंक उछलकर 41,480.91 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर चला गया था। 

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स 413 अंक की छलांग से सर्वकालिक उच्च स्तर पर, निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड

येस बैंक , आईसीआईसीआई बैंक , एसबीआई और ओएनजीसी में भी गिरावट का दौर रहा। कारोबारियों के मुताबिक , विदेशी पूंजी के निवेश से बाजार में सकारात्मक माहौल है। विश्लेषकों ने कहा कि जीएसटी परिषद की बैठक से पहले निवेशकों का रुख सकारात्मक बना हुआ है। उन्हें बैठक से सकारात्मक संकेत मिलने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

KSRTC के लिए ADS फंड से बसें खरीद सकेंगे केरल के विधायक, वित्त वर्ष 2026-27 में अधिकतम 3 की अनुमति

Asian Games Badminton: पीवी सिंधू और Unnati Hooda क्वार्टर फाइनल में हारीं, पदक की उम्मीदें खत्म

LPU में रातभर हंगामा, सुबह फिर हाईवे जाम; रेप के दावे पर Punjab Police ने क्या कहा?

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala