शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty लाल निशान पर, बाजार में नरमी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2019

मुंबई। अमेरिका और चीन की व्यापार वार्ता को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से एशियाई बाजारों में तेज गिरावट आने के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों ने कमजोर शुरुआत की। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित होने वाले हैं। निवेशक इसके पहले सतर्कता बरत रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स शुरुआत में 80 अंक ऊपर, एशियाई बाजारों से तेजी के संकेत

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 119.42 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,556.03 अंक पर चल रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 36.90 अंक यानी 0.31 प्रतिशत लुढ़ककर 11,957.30 अंक पर चल रहा था।

इसे भी पढ़ें: दूरसंचार कंपनियों के शेयर चमके, सेंसेक्स, निफ्टी लगभग पिछले स्तर पर बंद

विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा चीन के साथ व्यापार सौदा 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के बाद होने का अनुमान जाहिर करने से निवेशक परेशान रहे। मंगलवार को सेंसेक्स 0.31 प्रतिशत गिरकर 40,675.45 अंक पर और निफ्टी 54 अंक गिरकर 11,994.20 अंक पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Surya Dev और छठी मइया की उपासना से मिलता है संतान रक्षा और मातृत्व का आशीष

Sambhal में 24 कोसी परिक्रमा शुक्रवार से, 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

RBI के पास कंपनियों के ECB प्रस्ताव सितंबर में 13.3 प्रतिशत घटे

गांव के खेतों में ऐसा कौन सा राज दफन है? Kaali Kheti Trailer ने बढ़ाया सस्पेंस