Sensex और Nifty में शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त, बाजार में दिखी रिकवरी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट के बीच निवेशकों के सतर्क रुख से सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में मामूली तेजी रही। कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ करने के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सपाट होकर 25.97 अंक टूटकर 77,506.51 अंक पर आ गया। इसी तरह, 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी भी शुरुआती बढ़त गंवाकर 5.75 अंक फिसलकर 24,223.10 अंक पर आ गया।

वहीं इंटरग्लोब एविएशन, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ट्रेंट के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि जापान का निक्की 225 गिरावट में है। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

इसे भी पढ़ें: Stock Market Manipulation: सेबी ने सेंसेक्स में कृत्रिम तेजी लाने वाली दो फर्मों पर की बड़ी कार्रवाई, Profit पर लगाई रोक

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.30 प्रतिशत टूटकर 93.50 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 583.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 628.04 अंक और निफ्टी 153.55 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Heart of the Beast Movie Review | अलास्का के खूंखार जंगल में ब्रैड पिट और उनके वफादार कुत्ते का साहसिक थ्रिलर

दिल्ली, हरियाणा, बिहार और पश्चिम बंगाल में क्या फिर से होंगे चुनाव? EC वाले खुलासे के बीच केजरीवाल ने कर दी गजब की मांग

देशद्रोह का काम किया, इंसाफ होगा, EC पर खुलासे को लेकर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर जानें क्या कहा?

Video | लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे गोविंदा, भीड़ में फंसा देखकर को-स्टार कोमल रानी ने खींचा हाथ, वीडियो हुआ वायरल