सेंसेक्स 214 अंक टूटा, निफ्टी 11,300 अंक से नीचे आया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2020

मुंबई। देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद निवेशक काफी सतर्कता बरत रहे हैं, जिससे बुधवार को बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स फिर नीचे आया और 214 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ। हालांकि, मंगलवार को सेंसेक्स लाभ में रहा था। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 945 अंक तक ऊपर-नीचे होने के बाद अंत में 214.22 अंक या 0.55 प्रतिशत के नुकसान से 38,409.48 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52.30 अंक या 0.46 प्रतिशत के नुकसान से 11,300 अंक से नीचे 11,251 अंक पर बंद हुआ।  

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस ने उड़ा दी निवेशकों की नींद, सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी सुस्ती

आशिका इंस्टिट्यूशनल इक्विटी रिसर्च का कहना है कि अभी इस बात को लेकर अनिश्चितता है कि कैसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं वायरस को फैलने से रोकेंगी। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग में नुकसान रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार एक प्रतिशत तक की बढ़त में थे। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52.16 डॉलर प्रति बैरल पर था। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे के नुकसान के साथ 73.34 प्रति डॉलर पर था। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Allahabad High Court IAS Officer | मैं सीनियर IAS हूँ, तुमने बदतमीजी की... महिला जज को फोन पर धमकाना पड़ा भारी, दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना का केस!

BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क

Sawan Special: सावन के महीने में हाथों की रौनक बढ़ाएंगे ये Green Bangles के ट्रेंडी और खूबसूरत Designs