FMCG और वाहन कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स 71 अंक टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2019

मुंबई। एफएमसीजी, ऊर्जा और वाहन कंपनियों के शेयरों में नुकसान से सोमवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 71 अंक टूटकर 40,938.72 अंक पर आ गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बढ़त के साथ खुलने के बाद अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 41,185.03 अंक तक गया। बाद में एफएमसीजी, वाहन, ऊर्जा और चुनिंदा बैंकिंग शेयरों में नुकसान से सेंसेक्स ने अपना लाभ गंवा दिया और यह 70.99 अंक या 0.17 प्रतिशत के नुकसान से 40,938.72 अंक पर बंद हुआ। 

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 175 अंक चढ़कर 41185 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

कारोबारियों ने कहा कि व्यापार शुल्क को लेकर अमेरिका और चीन के बीच करार से वैश्विक निवेशक उत्साहित हैं। हालांकि, यहां कमजोर वृहद आंकड़ों से धारणा प्रभावित हुई। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति नवंबर में बढ़कर 0.58 प्रतिशत पर पहुंच गई। खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से थोक मुद्रास्फीति बढ़ी है। अक्टूबर में यह 0.16 प्रतिशत पर थी। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। वहीं शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान रुपया 18 पैसे की गिरावट के साथ 71.01 प्रति डॉलर पर चल रहा था। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 65.23 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर था। 

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत