शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 15,800 से नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक में भारी बिकवाली को देखते हुए प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 515.54 अंक या 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,624.52 पर था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 146.75 अंक या 0.92 प्रतिशत गिरकर 15,776.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एचडीएफसी बैंक में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक भी लाल निशान में थे।

इसे भी पढ़ें: संसद सत्र की हंगामेदार शुरूआत, पीएम मोदी ने नए मंत्रियों का परिचय कराया

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 466.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 72.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

प्रमुख खबरें

Navratri Diet: 9 दिन के व्रत में कमजोरी दूर करेगी ये खास पौष्टिक फलाहारी थाली

Suzlon लगाएगी 550 करोड़ रुपये में तीन AI आधारित विंड ब्लेड संयंत्र

Delhi Court से CJP Leaders को मिली रिहाई, 1 साल शांति बनाए रखने की रखी शर्त

Delhi: एक साल शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा हुए कॉजपा के तीनों नेता