शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 13,800 से नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2021

मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, टीसीएस, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 520 अंकों से अधिक की गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 523.14 अंक या 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 46,886.79 पर कारोबार कर रहा था। इसी प्रकार, व्यापक एनएसई निफ्टी 167.80 अंक या 1.2 प्रतिशत गिरकर 13,799.70 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.5 प्रतिशत की गिरावट एचडीएफसी बैंक में हुई।

इसे भी पढ़ें: VSNL में अपनी बची हिस्सेदारी इस वित्त वर्ष में बेच देगी सरकार

कारोबारियों के मुताबिक विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार की धारणा पर असर पड़ा। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 1,688.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 55.56 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था।

प्रमुख खबरें

जनाजे के बाद बेकाबू हुआ ईरान, कुवैत-UAE-बहरीन चुन-चुनकर US बेस को दहलाया

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया