शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 175 अंक चढ़कर 41185 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2019

मुंबई। अमेरिका - चीन व्यापार समझौते को लेकर वैश्विक स्तर पर उत्साह से घरेलू शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 20.39 अंक यानी 0.05 प्रतिशत बढ़कर 41,030.10 अंक पर चल रहा है। सुबह के कारोबार में एक समय सेंसेक्स 175 अंक बढ़कर 41,185.03 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 7.50 अंक यानी 0.06 प्रतिशत बढ़कर 12,094.20 अंक पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक बैंक में सर्वाधिक 2.01 प्रतिशत की तेजी रही। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, बजाज ऑटो और भारतीय स्टेट बैंक भी तेजी में चल रही थीँ। वहीं, दूसरी ओर सन फार्मा, येस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक गिरावट में चल रहे थे।

इसे भी पढ़ें: बाजार की टॉप 10 में 6 कंपनियों का मार्केट कैपिटल 65,060 करोड़ बढ़ा

शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 115.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 384.92 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध लिवाल रहे। कारोबारियों के मुताबिक, व्यापार शुल्क को लेकर अमेरिका और चीन के बीच समझौते ने वैश्विक निवेशकों को उत्साहित किया है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका