सेंसेक्स 350 अंक चढ़कर पहली बार 61,000 के पार, निफ्टी 18,200 से आगे निकला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 350 अंक से अधिक चढ़कर पहली बार 61,000 के स्तर को पार कर गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 61,159.48 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद खबर लिखे जाने तक 356.73 अंक या 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 61,093.78 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 119.75 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 18,281.50 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त एलएडंटी में हुई।

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री सीतारमण ने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से कहा, भारत में अवसरों का भंडार

अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, सोल और तोक्यो के शेयर मध्य सत्र में मजबूत लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। इससे पहले वॉल स्ट्रीट पर भी शेयर बाजार सकारात्मक रुझान के साथ बंद हुए। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत बढ़कर 83.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

प्रमुख खबरें

The Devil Wears Prada 2 Movie Review: बदलते दौर में मिरांडा प्रीस्टली का नया और संवेदनशील अवतार

Tamil Nadu में वंशवाद को ना: BJP नेता Annamalai ने Thalapathy Vijay की जीत को बताया पीढ़ीगत बदलाव

आज बरसों की साधना सिद्धि में बदल गई, बंगाल में जीत के बाद बोले PM मोदी- जनता ने इतिहास रच दिया

Gold Silver Price: चांदी में 6,800 रुपये का जोरदार उछाल, जबकि सोने की कीमतों में आई 2,000 रुपये की गिरावट