लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, 130 अंक से अधिक गिरा सेंसेक्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2020

मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों और इंफोसिस, टीसीएस तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में नरमी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 130 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 135.05 अंक या 0.29 प्रतिशत टूटकर 46,118.41 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 48.55 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 13,509.60 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक लगभग दो प्रतिशत की गिरावट एक्सिस बैंक में हुई। इसके अलावा ओएनजीसी, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एसबीआई, एचयूएल, एलएंडटी, टाइटन, इंफोसिस और टीसीएस भी लाल निशान में थे। शुरुआती सौदों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.38 प्रतिशत नीचे थे।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी