देशी, विदेशी संस्थानों की बिकवाली से सेंसेक्स ने लगाया 572 अंक का गोता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2018

मुंबई। कमजोर वैश्विक रुख के चलते घरेलू और विदेशी संस्थानों की बिकवाली से देश के शेयर बाजारों में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 572.28 अंक की डुबकी लगाते हुये 35,312.13 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख, रुपये की विनिमय दर में गिरावट और विदेशी कोषों की सतत बिकवाली से बाजार नीचे आया। बीएसई सेंसेक्स वृहस्पतिवार को 572.28 अंक या 1.59 प्रतिशत टूटकर 35,312.13 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 181.75 अंक या 1.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,601.15 अंक पर पहुंच गया। बीएएसई और एनएसई में धातु, तेल एवं गैस, औषधि तथा वित्तीय कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में सभी खंडवार सूचकांक नुकसान में रहे।

नुकसान में रहने वाले प्रमुख शेयरों में मारुति, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, यस बैंक, अडाणी पोट्र्स, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, एचयूएल, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक तथा एक्सिस बैंक 5 प्रतिशत तक टूटे।सेंसेक्स के शेयरों में सनफार्मा एक मात्र कंपनी है जिसका शेयर 1.57 प्रतिशत मजबूत हुआ। बीएसई में उपलब्ध अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को 357.82 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 791.59 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक