सेंसेक्स में 10 प्रतिशत की गिरावट, कारोबार 45 मिनट के लिए रोका गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

मुंबई।प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग 3,000 अंकों की भारी गिरावट हुई। दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए की जा रही बंदी के चलते सेंसेक्स ने सुबह के सत्र में निचली सर्किट सीमा को छू लिया, जिसके कारण कारोबार को 45 मिनट के लिए बंद कर दिया गया।

इस समय दुनिया भर में भारी मंदी की आशंकाएं जताई जा रही हैं। बीएसई सेंसक्स सुबह के कारोबार में 2,718 अंक गिरकर खुला और उसके बाद यह 2,991.85 अंकों या 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,924.11 पर आ गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 842.45 अंक या 9.63 प्रतिशत गिरकर 7,903 पर आ गया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस महामारी के चलते फिच ने घटायी भारत की वृद्धि का अनुमान

शेयर बाजार की स्वचालित व्यवस्था के अनुसार जब बाजार दोपहर एक बजे से पहले 10 प्रतिशत गिरता है, तो शेयर बाजारों में 45 मिनट के लिए कारोबार रुक जाता है। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स के सभी घटक घाटे में कारोबार कर रहे थे। एक्सिस बैंक में 20 प्रतिशत तक गिरावट हुई।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 581 अंक टूटा, निफ्टी 8,300 अंक फिसला

इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, हीरो मोटोकॉर्प और एमएंडएम में भी तेज बिकवाली हुई। कारोबारियों के अनुसार भारत और दुनिया भर में सरकारों के बंदी की घोषणा से निवेशकों की धारणा में भारी दबाव आया।

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश