शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 581 अंक टूटा, निफ्टी 8,300 अंक फिसला

sensex

शेयर बाजार में कोरोना का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।सेंसेक्स बृहस्पिवार को 581 अंक और टूट कर 28,288.23 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 81 पैसे की गिरावट के साथ 75.07 पर पहुंच गया था।

मुंबई। कोराना वायरस संक्रमण के संकट के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पिवार को 581 अंक और टूट कर 28,288.23 अंक पर बंद हुआ। कोराना वायरस महामारी के कारण वैश्विक मंदी की आशंका में बाजार में यह गिरावट।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस का असर, स्पाइसजेट ने अप्रैल अंत तक रद्द की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 81 पैसे की गिरावट के साथ 75.07 पर पहुंच गया था। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में एशिया के अन्य बाजारों की तरह गिरावट आयी। दोपहर में कुछ समय की तेजी के बाद अंत में यह 581.28 अंक यानी 2.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,288.23 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान इसमें 2,656.07 अंक का उतार-चढ़ाव आया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 205.35 अंक यानी 2.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,263.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 7,900 के स्तर से नीचे चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस को सर्वाधिक नुकसान हुआ। इसमें 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी। उसके बाद क्रमश: एक्सिस बैंक, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा और ओएनजीसी का स्थान रहा।

इसे भी पढ़ें: 4 दिन की तेजी के बाद Yes Bank के शेयर पर लगा ब्रेक, जानें कितने की हुई गिरावट

कारोबारियों के अनुसार विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों और सरकारों के प्रोत्साहन उपायों की घोषणा के बावजूद एशिया में निवेशकों की धारणा कमजोर बनी हुई है। निवेशकों को चिंता है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था आर्थिक मंदी में जा रही है। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी में सर्वाधिक 8 प्रतिशत की गिरावट आयी।

हांगकांग का हैंग सेंग, जापान का निक्की और चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गयी। हालांकि यूरोपीय सेंट्रल बैंक के अचानक से 750 अरब यूरो के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा से यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी रही।

इसे भी पढ़ें: Yes Bank: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने अनिल अंबानी से की पूछताछ

इस बीच, कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दुनिया भर में 2,00,000 पहुंच गयी है जबकि मरने वालों की संख्या 8,000 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 18 और मामले सामने आने के बाद प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 148 पहुंच गयी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़