सेंसेक्स 204 अंक टूटा, निफ्टी 11,200 अंक से नीचे आया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2019

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को मिले-जुले वैश्विक रुख के बीच उतार चढ़ाव भरे कारोबार में 203.65 अंक टूट गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 500 अंक घूमने के बाद अंत में 203.65 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,114.88 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स नीचे-ऊपर 37,047.87 से 37,559.67 अंक के दायरे में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.05 अंक या 0.58 प्रतिशत के नुकसान से 11,157 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 11,136.95 अंक के निचले स्तर तक आया और इसने 11,286.80 अंक का उच्चस्तर भी छुआ। 

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में नौ दिन की गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 228 अंक चढ़ा

विशेषज्ञों ने कहा कि निवेशक आक्रामक रुख नहीं अपना रहे हैं। प्रत्येक तेजी के बाद वे मुनाफा काट रहे हैं। बाजार की निगाह तिमाही नतीजों तथा आम चुनाव पर है। उन्होंने कहा कि विदेशी कोषों की सतत निकासी से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 2,011.85 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,242.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

प्रमुख खबरें

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की