मुनाफावसूली से सेंसेक्स 304 अंक टूटा, निफ्टी 70 अंक नीचे आया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

मुंबई। शुरुआती बढ़त गंवाते हुए बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 304 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। मुद्रास्फीति और आपूर्ति संबंधी बाधाओं को लेकर चिंता के बीच हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली को तरजीह दी। मजबूत शुरुआत के बावजूद तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 304.48 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,684.82 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह एक समय 420.71 अंक टूटकर 57,568.59 अंक तक नीचे आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 69.85 अंक यानी 0.4 प्रतिशत टूटकर 17,245.65 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी सबसे अधिक 2.36 प्रतिशत नीचे आया। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, मारुति सुजुकी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एशियन पेंट्स के शेयर भी नुकसान में रहे।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े