By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 28, 2026
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, वैश्विक अनिश्चितताओं और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की बिकवाली ने भी शुरुआती कारोबार में निवेशकों की धारणा प्रभावित की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 730 अंक टूटकर 73,170.12 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 231.50 अंक फिसलकर 22,908.95 अंक पर आ गया।
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 2.27 प्रतिशत चढ़कर 106.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,693.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
सेंसेक्स शुक्रवार को 315.20 अंक और निफ्टी 77.40 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।