By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2020
मुंबई। वित्तीय, सूचना प्रौद्योगिकी और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों पिछले कारोबारी सत्र की तेजी के बाद बिकवाली का सिलसिला चलने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 60 अंक टूट गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 60.37 अंक या 0.14 प्रतिशत के नुकसान से 44,595.07 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15.30 अंक या 0.12 प्रतिशत टूटकर 13,093.75 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेसेक्स की कपंनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 0.74 प्रतिशत नीचे आया।