शुरुआती तेजी के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 100 अंक से अधिक लुढ़का

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बावजूद इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक बढ़त के साथ खुला, हालांकि ये तेजी बरकरार नहीं रह सकी और सेंसेक्स शुरुआती सौदों में 114.93 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,706.69 पर था। इसी तरह निफ्टी 58.55 अंक या 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 18,056.35 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट एशियन पेंट्स में हुई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक और बजाज ऑटो भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

मध्य प्रदेश में टीईटी अनिवार्यता से 1.50 लाख शिक्षक प्रभावित, कांग्रेस ने मांगा विधानसभा का विशेष सत्र

बिना सलाह लिए टीम में बदलाव से नाराज Misbah-ul-Haq, पाकिस्तान चयन समिति से दिया इस्तीफा

आंध्र प्रदेश में जब भी होंगे चुनाव, राजग ही जीतेगा: चंद्रबाबू नायडू

सिरमौर खनन हादसे में 3 की मौत पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, विधानसभा में बोले उद्योग मंत्री